पीएम मोदी जी के लाइव सम्बोधन कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर नगर मंडल व ग्रामीण मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी कार्यक्रम के तहत रविवार को भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के सम्बोधन को सर्वाजनिक स्थान पर बड़ी एलईडी लगा कर लाइव सम्बोधन सभी कार्यकर्ता व आमजन को दिखाया गया। प्रधानमंत्री के सम्बोधन के बाद कश्मीर के उरी में हुए 18 शहीदों को पुष्पांजलि व 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में आगे की कड़ी में भाजपा जिला महामंत्री कैलाश कोटड़िया द्वारा मंच का संचालन करते हुए। सर्व प्रथम पार्षद जगदीश खत्री के द्वारा संगठन गीत लिया गया उसके बाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व यूआईटी चेयरपर्सन डॉ प्रियंका चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी, वरिष्ठ नेता अम्बालाल अलबेला, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महेश सोनी,नगर महामंत्री रमेश सिंह इन्दा, नगर उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान, मनोनीत पार्षद जगदीश खत्री द्वारा पंडित जी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर पधारे वरिष्ठ नेतागण व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ का भाजयुमो जिला प्रवक्ता अजय आचार्य के द्वारा धन्यवाद व्यापित किया गया। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता व पार्षद रतनलाल जैन, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश सर्राफ, जिला मंत्री व नगर प्रभारी महावीर सिंह चुली, जिला प्रवक्ता तनेराज सिंह गहलोत, ग्रामीण महामंत्री नरपत सिंह सिसोदिया, पंचायत समिति सदस्य कल्याण सिंह विदावत, पार्षद बादल सिंह दईया, श्याम पूरी, महेंद्र घारू, कालू जांगिड़, भाजयुमो जिला मंत्री दानसिंह राठौड़, भाजपा नगर उपाध्यक्ष किशन बोहरा, नगर प्रवक्ता पृथ्वी चंडक, भाजयुमो आईटी जिला संयोजक हितेन ठक्कर,नगर महामंत्री रमेश भंसाली, नगर मंत्री पवन शर्मा, खेतमल तातेड़, सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Comments