बाड़मेर - भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत के नेतृत्व में सभी मंडलो में शहीदों को केंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी जायेगी।
जिला प्रवक्ता अजय आचार्य ने बताया की जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षो को निर्देश दिए है की आज शाम तक सभी मंडलो में कार्यक्रम का आयोजन हो। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर नगर अध्यक्ष भरत शर्मा के नेतृत्व में शाम 7:00 बजे स्थानीय सुभाष चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी इस दौरान भाजपा व किसान मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसख्य मोर्चा, ओबीसी प्रकोष्ठ सहित सभी प्रकोष्ठों के जिला व नगर पदाधिकारी, पार्षदगण, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद् सदस्य, सरपंच व कार्यकर्तागण ज्यादा से ज्यादा सख्या में पधारें।
निवेदक - रमेश भंसाली व स्वरूप सिंह पंवार नगर महामंत्री
ओमप्रकाश सोनी व प्रवीण चौधरी नगर उपाध्यक्ष
पवन शर्मा नगर मंत्री
समस्त भाजयुमो बाड़मेर नगर मंडल
दैनिक भास्कर न्यूज़
Comments
Post a Comment