राजमाता की जयन्ती मनाई

बाड़मेर - भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय पर भारतीय जनसंघ की संस्थापक सदस्य मातृ शक्ति की प्रतीक आदरणीय विजयाराजे सिंधिया जी की जयन्ती जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत के नेतृत्व में कन्या पर्व के रूप मनाया गया।

    जिला प्रवक्ता अजय आचार्य ने बताया की स्थानीय राजकीय अस्पताल में गरीब महिलाओ को फल वितरण कर महिलाओ की स्वास्थ की जानकारी लेते हुए सरकार की जन कल्याण योजना भामाशाह कार्ड से जुड़ने को कहा गया और उन्हें भामाशाह कार्ड के महत्व बताये गए। भाजयुमो द्वारा सहयोग आवश्यकता वाली महिलाओ को सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिलवाने का आश्वासन दिया।

  इसके साथ ही नगर मंत्री पवन शर्मा ने मिडिया को जानकारी दी की भाजयुमो द्वारा बाड़मेर की प्रभावी महिला (सेवा निवृत) द्रोपदी शर्मा का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में जिला मंत्री एडवोकेट दानसिंह राठौड़, ने कहा की द्रोपदी जी जैसे महिला, महिलाओ के लिए एक उदाहरण है जो हमेशा सामाजिक सेवा में आगे रहती है इन्हें देखकर महिलाओ को मार्गदर्शन मिलता है इसी कड़ी में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अक्षयदान भादरेश, ने कहा की वर्तमान की केंद्र व राजस्थान सरकार महिलाओ को आगे लाने के लिए कई प्रयास कर रही है और सरकार के इस प्रयास का बहुत जल्द असर भी आने वाले समय में दिखाई देगा। कार्यक्रम की समाप्ति पर जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत द्वारा सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद व्यापित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता तनेराज सिंह गहलोत, किसान मोर्चा महामंत्री मांगीलाल महाजन, युवा नगर महामंत्री रमेश भंसाली, पार्षद श्याम पूरी, भगवानदास ठारवानी, हरीश सिंह राठौड़, महेश सोनी, एडवोकेट गौरव खत्री, विक्रम सिंह तामलोर, एडवोकेट मदनसिंह भाटी, महेंद्र शर्मा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments