भाजयुमो ने किया पथ-संचलन का स्वागत

बाड़मेर - भारतीय जनता युवा मोर्चा बाड़मेर द्वारा स्थानीय ढाणी बाजार में राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के पथ-संचलन का स्वागत किया गया।
  
    जिला प्रवक्ता अजय आचार्य ने बताया की स्वागत समारोह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष व पार्षद प्रकाश सर्राफ के अध्यक्षता में हुआ। एवं भाजयुमो नगर अध्यक्ष भरत शर्मा व पंचायत समिति सदस्य कल्याण सिंह विदावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने पथ-संचलन में स्वयसेवको पर पुष्प बरसा कर स्वागत किया इस मौके पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा भारतमाता की जय के नारे लगाया गए। इस दौरान एडवोकेट सम्पत जी जैन नगर मंत्री पवन शर्मा, राजाराम सर्राफ, महेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments