बाड़मेर - बुधवार सुबह भियाड़ गाँव में एक आवारा गाय के पैर पर लगने की खबर को सुनकर राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के शिव मंडल उपाध्यक्ष महावीर सिंह भियाड़ व महामंत्री मूलाराम आचार्य बिसुकला द्वारा गाय के चोट लगने के स्थान पर पहुँच कर पदाधिकारियो ने गाय की स्वास्थ की जानकारी ली उसके बाद वाहन के द्वारा गाय को तत्काल बाड़मेर भेजा गया। जहाँ जिलाध्यक्ष ललित दायमा के नेतृत्व में बाड़मेर शहर स्थित पथमेड़ा गोधाम आश्रम में ले जा कर गाय का उपचार चालू करवाया गया।
इसके साथ संघ मार्गदर्शन कमेटी सदस्य अजय आचार्य ने पशु डॉ ओमप्रकाश विश्नोई से गाय के स्वास्थ की जानकारी ली जिसमे उन्हें ज्ञात हुआ की गाय के पीछे के दो पैरो की हड्डिया टूट चुकी है। इस पर डॉ ने संघ को आश्वासन दिया की वह बहुत ही जल्द गाय को स्वस्थ करने का प्रयास करिगे। इस दौरान संघ के जिला महामंत्री एडवोकेट दानसिंह राठौड़, भियाड़ से करणाराम चौधरी, तेजमाल सिंह, पर्वतसिंह, जोगेश आचार्य सहित कई गौ भक्त मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment