भाजपा ने मनाया विजयोत्सव

भारतीय जनता पार्टी के चार यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर गोवा राज्य में सरकार बनाने की ख़ुशी में भाजपा बाड़मेर द्वारा वाहन रैली का आयोजन हुआ। जिसमे यु.आई.टी चेयरपर्सन डॉ प्रियंका जी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जालमसिंह जी रावलोत, भाजयुमो जिला सवाई जी कुमावत, कार्यक्रम प्रभारी महावीर सिंह चुली, भाजपा नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, भाजयुमो नगर अध्यक्ष भरत शर्मा, की अध्यक्षता में हुई। रैली डाकबंगले से होकर अहिंसा सर्किल से होते हुए चौहटन चौराहे, से मुख्य बाजार होते हुए शहर के मुख्य स्थानों पर पहुँची। रैली में भाजपा व भाजपा संगठन के युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, के जिला व नगर पदाधिकारीगण, पार्षदगण, व सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

     अजय आचार्य
जिला प्रवक्ता भाजयुमो

Comments