RGSS ने करवाया गौ माता का ईलाज

RGSS ने करवाया बीमार गौ माता का ईलाज

बाड़मेर - शनिवार की रात्रि के समय एक बीमार गौ माता चंचल प्राग मठ के पास में तड़फ रही थी। जब गौ माता को तड़फते हुए एक गौ भक्त मुकेश आचार्य ने देखा तो उसकी जानकारी तुरन्त राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के प्रदेश सचिव अजय आचार्य को दी।

     जानकारी मिलते ही प्रदेश सचिव अजय आचार्य, जिला महामंत्री पंकज आचार्य, जिला प्रवक्ता राहुल आचार्य, व बजरंग दल नगर संयोजक राजू सिंह सोढा मौके पर पहुँच कर गौ माता के स्वस्थ के बारे में पता किया। फिर उसके बाद तुरन्त पंथ मेड़ा गौ चिकित्सालय को सुचना करके मौके पर डॉ. बुला कर तुरन्त ईलाज चालू करवाया।
  
        ईलाज करने के बाद गौ माता स्वस्थ हुई और उसे रात्रि विश्राम के लिए चंचल प्राग मठ के गौ शाला में भेज दिया गया। इस दौरान वहाँ के निवासीयो का बहुत सहयोग मिला उन सब का राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के द्वारा बहुत बहुत धन्यवाद।
    
       इस दौरान राजेंद्र आचार्य, दीपक आचार्य, ललित नागौरी, प्रवीण खत्री, जितेंद्र लौहार, सुरेश गिरी, जोगेश नागौरी, अम्रत आचार्य, व कई मुस्लिम समाज के युवा साथी भी उपस्थित रहे।

Comments