बाड़मेर - भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत व नगर अध्यक्ष भरत शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई।।
जिला प्रवक्ता अजय आचार्य ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम मुंख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री हरिसिंह राठौड़, जिला मंत्री एडवोकेट गौरव खत्री को भाजयुमो जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत, भाजपा जिला प्रवक्ता तनेराज सिंह गहलोत, नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया, माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियो द्वारा सभी कार्यकर्त्ता व पदाधिकारियो का मिठाई खिला कर मुंह मीठा किया गया। इसके बाद बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए विस्तारक योजना के बारे में चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत ने युवा मोर्चा पदाधिकारियो को कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा का बहुत महत्व है और इस के तहत सभी पदाधिकारी बूथ टू बूथ जा कर कार्य करीगे। बैठक में भाजयुमो जिला मंत्री एडवोकेट दानसिंह राठौड़ ने भी संबोधन किया। इस मौके पर मोर्चा नगर महामंत्री रमेश भंसाली, पवन शर्मा, बुलाराम सऊ, जोगाराम भुरण्टिया, नरेश आचार्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष भरत शर्मा ने किया।
Comments
Post a Comment