बाड़मेर - भारत के पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा व अल्पसंख्य मोर्चा ने भाजपा शहर कार्यालय में जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत व जिलाध्यक्ष नाथू खान की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिला प्रवक्ता अजय आचार्य ने बताया कि शहर कार्यालय में सर्वप्रथम भाजपा जिला महामंत्री कैलाश कोटड़िया नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया व दोनों मोर्चो के जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत व नाथू खान के द्वारा कलाम की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। इसके बाद अल्पसंख्य मोर्चा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य सफी समा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री करण सिंह भाटी, नगर अध्यक्ष भरत शर्मा, द्वारा प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया गया। बैठक में मंच का संचालन जिलाध्यक्ष सवाई कुमावत ने करते हुए डॉ कलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके बाद भाजपा जिला महामंत्री कैलाश कोटड़िया ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति के कार्यकाल के बारे में बताया व उनके द्वारा परमाणु बम के प्रसिशन से आज देश की बढ़ती ताकत के बारे में कार्यकर्ताओ को बताया।
ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष एडवोकेट दान सिंह राठौड़ ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद काजी हॉउस जा कर मोर्चा पदाधिकारियो ने गाय को चारा खिलाया। इस मौके पर राज्यमंत्री असरफ अली खिलजी पहुँचे व हॉउस की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिससे हॉउस में कुछ कमियों को देखते हुए मंत्री ने हॉउस के कमिश्नर को तुरन्त मौके पर बुला कर व्यवस्था को सही करने का निर्देश दिए। व इसके बाद सर्किट हाउस जा कर प्रभारी मंत्री सुरेंद्र गोयल को इसकी जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता तनेराज सिंह गहलोत, बच्चूखान, अणदाराम चौधरी, ओमप्रकाश सोनी, पवन शर्मा, रामेश्वर सोनी, अलीखान, तमुब खांन, सलम मोहम्द गडरा रॉड, माफ़ी खान धनाऊ, बंधुखान, गुलाम खान, बघाय खान, अखाव खान, साकार खान, इस्माइल, जनखांन, आलम खान, जलाल खान बिसाला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment